
जनता इंटर कॉलेज महादेव नगर कुंडेश्वरी काशीपुर में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ,विद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष नौस अली, हरिओम सिंह कार्यकारी सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से ध्वज फहराया गया !हरिओम सिंह, गुरदयाल सिंह द्वारा संबोधन में गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी तथा आने वाले परीक्षा के लिए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया , मेरिट लिस्ट में अपना स्थान प्राप्त करने के लिए 2 घंटे सुबह -2 घंटे शाम अतिरिक्त पढ़ाई का आह्वान किया, विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसका आए सभी अभिभावकों, अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा प्रशंसा की, कार्यक्रम में जगबीर गुरदयाल सिंह, नौस अली, हरिओम सिंह, बृजभान शाह , शिवानी शर्मा, शमशेर सिंह , अंजू यादव, बलकार सिंह, मदनपाल सिंह, प्रधानाचार्य डिंपल कुमारी ,विनोद कुमार, गुरइकबाल सिंह, जगदीश ,पवन, दिव्या, श्वेता चौहान, पूनम रानी ,मनीषा आदि ने अपने उपस्थिति दी







