
सेपियंस विद्यालय विकास नगर में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा आयोजित *संस्कृति ज्ञान परीक्षा* 2025 का नवंबर माह में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के कुल 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिल राठौर, रीना ठाकुर, अनिता देवी, रजनी, लाजेश्वरी एवं विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

