
न थके कभी कदम न कभी हिम्मत हारी है!
किसानों के लिए समर्पित जीवन इसलिए सफर जारी है!!
समाज सेवा में कुछ ऐसे नाम होते हैं जो लगातार समाज को ही समर्पित होते हैं जिनके लिए किसान मजदूर काफी महत्वपूर्ण होते हैं उनकी गुमनाम सेवा करना ऐसे लोगों की आदत होती है जो समाज के लिए तारणहार होते हैं ऐसे लोगों में एक नाम शामिल है सरदार मुख्तयार सिंह आप कृषक सलाहकार समिति ब्लॉक जसपुर तथा आत्मा जसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष हैं
सरदार मुख्तयार सिंह की अगवाई में जो उद्यान विभाग जसपुर से उपलब्ध हुए ग्राम खाली पार पट्टी गुरुद्वारा साहिब में आडू और एप्पल के पौधे आसपास के किसानों को निशुल्क वितरित किए गए जिसमें ग्राम प्रधान पति जाहिद हुसैन उपस्थित रहे ऐसा दूसरी बार हुआ जब मुख्तयार सिंह की अगवाई में उद्यान विभाग के द्वारा पौधे उपलब्ध किए गए तथा किसानों को वितरित किए गए लगभग 100 किसानों को आडू व एप्पल के पौधे वितरित किए गए इस कार्यक्रम का नाम वितरण कार्यक्रम रखा गया पौधे वितरण को लेकर किसानों में खुशी की लहर है तथा क्षेत्र में सरदार मुख्तार सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है
इस मौके पर बलदेव सिंह, जरनैल सिंह, सौदागर सिंह, रवि सिंह, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, मंगल सिंह, प्यारा सिंह, जाहिद प्रधान पति, हरविंदर सिंह, रूप सिंह, लखबीर सिंह तथा अन्य कई किसान मौके पर मौजूद रहे





