
आईआईटी कानपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मंच पर बोलते हुए वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर की अचानक मौत हो गई। प्रो. समीर खांडेकर को हार्ट अटैक आ गया। वहीं हार्ट अटैक आने के बाद जब वह मंच पर बेसुध होकर गिरे तो लोगों को कुछ देर तक तो यही लगा कि शायद वह भावुक हो गए हैं। इसलिए शांत होकर खुद ही इस स्थिति में आ गए हैं। लेकिन जब वह उठे ही नहीं तो फिर उन्हें उठाया गया। प्रो. खांडेकर के शरीर में कोई हरकत न देख उन्हें आनन-फानन में हैलट के कॉर्डियोलाजी ले जाया गया। वहां जाच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वैज्ञानिक जगत समीर खांडेकर की मौत से स्तब्ध है।
