
जसपुर में महर्षि वाल्मीकि की ऐतिहासिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि को सजे हुए डोले में बैठाकर डीजे, बैंड बाजा, ढोल नगाड़ो के साथ शहर के प्रमुख मार्गो पृथ्वीराज चौक, गांधी पार्क, होली चौराहा ,मेंन मार्केट कोतवाली ,से होते हुए अपने गंतव्य मार्ग तक पहुंची शोभायात्रा में बाहर से कलाकार बुलाए गए थे जिनके अभिनय से दर्शको का मन मोह लिया शोभायात्रा जसपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है.
वरिष्ठ भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान जो अपने व्यवसाय से अधिक समाज के कार्यों को महत्व देते हैं तथा लोगों की निस्वार्थ मदद करते हैं हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहते हैं महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने खड़क सिंह चौहान को पगड़ी (परना) बांधकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया खड़क सिंह चौहान ने डोले को हाथ लगाकर आगे बढ़ाने में सहयोग किया
पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने बताया की महर्षि वाल्मीकि जी ने संस्कृत में रामायण की रचना की थी जिसने उन्हें आदि कवि (प्रथम कवि) की उपाधि दिलाए रामायण हमें नैतिकता ,कर्तव्य ,और त्याग जैसे मूल्यों की शिक्षा देता है वाल्मीकि जी ने सीता लव- कुश को आश्रय दिया तथा लव -कुश को रामायण का ज्ञान भी कराया था महर्षि वाल्मीकि जी ने लगभग 24000 श्लोकों से रामायण की रचना की थी उनका योगदान पूरा हिंदू समाज याद रखेगा शोभायात्रा में मुकेश शिवा,महेंद्र सिंह राही चौधरी ब्रजवीर सिंह मास्टर प्रीतम सिंह महुआ डाबरा ललित शर्मा ,जीवा समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा मे मौजूद रहे


