

दिनांक 28 अप्रैल 2025 को आयोजित 3rd डाइसन एडुलजी सॉकर टूर्नामेंट (वाइनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी) में शिवालिक एकेडमी और ओएसिस स्कूल के बीच खेले गए पहले मैच में शिवालिक एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरे दिन मुकाबला
शिवालिक एकेडमी बनाम सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिवालिक एकेडमी ने एशियन स्कूल के खिलाफ कठिन मुकाबले में 1-0 से विजय हासिल की। यह एक रोमांचक मैच था जिसमें शिवालिक के खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प और अनुशासन का परिचय दिया व सेमिफाइनल मुकाबले में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।



