
देहरादून के आमवाला स्थित मल्टीपरपज़ हॉल में 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक आयोजित 5वें उत्तराखण्ड कराटे कप 2025 में शिवालिक अकैडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी फुर्ती, नियंत्रण, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट कराटे कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में आस्तिक चौहान ने 2 स्वर्ण व 1 कांस्य, अनीकेत कुंवर ने 2 स्वर्ण व 1 रजत, दिव्यांशी खान व शिवानिया थापा ने 2-2 स्वर्ण, लक्ष्मी श्रेष्ठ ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य, आयुष कुमार दास ने 1 स्वर्ण व 1 रजत, स्वस्तिका पोद्दार ने 1 रजत व 1 कांस्य, सार्थक राणा ने 1 रजत, हार्दिक सिंह ने 1 रजत व 1 कांस्य, जबकि अक्ष कथैत, शिवम नेगी, अवनि तोमर ने 1-1 कांस्य पदक व अक्षित थापा ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त अनुशिका पाल, हार्दिक रावत और पार्थ को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कराटे कोच बिट्टू विशान क्षेत्री को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन न सिर्फ खेल स्तर को मजबूत करते हैं बल्कि छात्रों में अनुशासन, आत्म-विश्वास और टीम भावना को भी बढ़ावा देते

