
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 मई 2025 को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शिवालिक एकेडमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाया। विद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्रा अद्वितीय राजेंद्र सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय वरन पछवादून क्षेत्र में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया।



अद्वितीय बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने प्ले ग्रुप से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई शिवालिक एकेडमी में पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे न केवल कड़ी मेहनत है, बल्कि नियमित पढ़ाई का समय निर्धारित करना, माता-पिता का सतत सहयोग, और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।
अद्वितीया का कहना है कि पढ़ाई के लिए नियमित समय तय करना, समय पर अगर किसी विषय में समस्या है तो उसे दूर करना, और माता-पिता व शिक्षकों से समय-समय पर परामर्श लेना ही उनकी सफलता की कुंजी रही है। उनके माता-पिता ने न केवल उन्हें हर कदम पर प्रेरित किया, बल्कि मानसिक रूप से भी मज़बूती दी।
कॉमर्स वर्ग में अमीशा मेहता और दीक्षित चौहान ने 94% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका नैनवाल और अजय कुमार ने 93% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान वर्ग में कनुप्रिया ने 91%, तथा सहिष्णु मंथा और रिमझिम यादव ने 90% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी का कहना है कि समर्पण, अनुशासन और परिवार के सहयोग से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है तथा उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम बताया।




