
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा शिवालिक एकेडमी में तीन दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल सीनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दिनांक 23.08.24 को सभी टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला टक्कर का रहा जिसमें सबसे पहला रोचक मुकाबला शिवालिक एकेडमी बनाम दून युधिस्ठिर पब्लिक स्कूल के मध्य रहा जिसमे शिवालिक एकेडमी (1-0) से विजेता रही, दूसरा मुकाबला जिम्प पायनियर बनाम आर्केडिया के मध्य खेला गया जिसमें जिम्प पायनियर (3- 0) से विजेता रही व बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नमन द्वारा 2 व सुनील द्वारा 1 गोल दागा गया। तीसरा मुकाबला बलूनी पब्लिक स्कूल बनाम द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमों द्वारा 1-1 गोल दागे गए व पेनल्टी के तहत द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल 1-3 से विजेता रही।
चौथा मुकाबला द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल बनाम स्वामी विवेकानन्द स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्वामी विवेकानन्द (0-1) से विजेता रही व गोपाल द्वारा 1 गोल दागा गया।
जीती गई सभी टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच बनाने में सफल रही जिसमे सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच शिवालिक एकेडमी बनाम जिम्प पायनियर स्कूल के मध्य खेला गया जिसमे शिवालिक एकेडमी (5-0) से विजेता रही व शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श व अभय द्वारा 2-2 व प्रिंस द्वारा 1 गोल दागा गया और विजेता टीम फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाने में सफल रही।
सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले में द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल व स्वामी विवेकानंद स्कूल का आमना सामना हुआ जिसमे द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (2-0) से विजेता रही व शुभम, सक्षम द्वारा 1-1 गोल दागे गए।
सेमीफाइनल के तीसरे मुकाबले में जिम्प पायनियर व स्वामी विवेकानंद आमने सामने रही व जिम्प पायनियर के खिलाड़ियों द्वारा धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल दागे गए व टीम ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले हेतु दोनो टीमों शिवालिक एकेडमी व द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी का बराबरी का मुकाबला था जिसमे शिवालिक एकेडमी की फुटबॉल टीम ने अपने खेल कौशल और संघर्ष से (2-1) से जीत की नई ऊंचाइयों को छूते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें अभय व
आदर्श द्वारा 1-1 गोल दागे गए व फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम घोषित हुई तथा सहोदय फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की वही द कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष श्री सोमदत्त त्यागी जी, सचिव बी एस राणा जी, श्री शिवम त्यागी निदेशक शिवालिक एकेडमी, श्रीमती रजनी त्यागी प्रधानाचार्य शिवालिक एकेडमी ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
शिवालिक एकेडमी की प्रधानाचार्य ने सभी विजेता टीमो, सभी विद्यालयों के कोच व शिवालिक एकेडमी के कोच शिवा चौहान, अनिल तरियाल, बिट्टू विशान, सौम्या सिंह को भी जीत की शुभकामनाएं दी तथा उनकी मेहनत को सराहा व कहा सभी टीमों कि जीत ने हमें गौरवान्वित किया तथा उन्होंने कहा हर खेल हमे सीखाता है कि कठिन मेहनत और संघर्ष से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय को ऑर्डिनेटर श्रीमती तान्या त्यागी, रंजन थपलियाल, अंकिता सिंह, शम्मी चौहान, हिमानी बिष्ट, भावना विकास उपस्थित


