
शिवालिक एकेडमी के सभागार में शुक्रवार को छात्र-परिषद् 2025–26 के लिए आयोजन किए गए चुनाव में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी रहीं, जहाँ सभी वर्गों के छात्रों ने समयबद्धता से अपना मताधिकार प्रयोग किया।
मतगणना उसी दिन शुरू की गई, जिसकी जिम्मेदारी चुनाव समिति के सदस्यों शम्मी चौहान, गुंजन पंत, अनिल तारियाल एवं हिमानी बिष्ट—ने निभाई। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही और प्रत्येक मतपत्र की सावधानीपूर्वक जांच की गई।
इस वर्ष चार प्रमुख पदों के लिए निम्नलिखित जोड़ी मैदान में थी:
हेड बॉय: प्रिंस भंडारी बनाम सुमित झा
हेड गर्ल: जया दास बनाम जिया अग्रवाल
स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय): अभिनव बर्तवाल बनाम तनमय भंडारी
स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल): नंदिनी मंडल बनाम एंजेल थापा
शिवालिक एकेडमी सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रेरक भागीदारी के लिए बधाई देता है और नए नेतृत्व के आने वाले कार्यों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।







