
द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर एवं विकासनगर के 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित शास्त्रार्थ 2.0 (इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला) तथा शास्त्रार्थ नेशनल यूथ पार्लियामेंट (देहरादून चैप्टर 2.0) में भाग लेकर अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा, शोध क्षमता, कूटनीतिक दृष्टिकोण और सार्वजनिक भाषण कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
हरबर्टपुर शाखा – प्रमुख उपलब्धियाँ
* सर्वोत्तम प्रतिनिधिमंडल पुरस्कार – सेपियंस स्कूल टीम
* सर्वश्रेष्ठ संसद सदस्य (₹7000) – माधव शर्मा
* उच्च प्रशंसा (₹5000) – दिव्यांशी पंत, दिव्यांजना यादव, तेजस कौशल
* विशेष उल्लेख (₹3000) – अंशरा, दर्श प्रजापति
* सम्माननीय उल्लेख – वंश चौहान, अजमत, जीशान इक़बाल, पीयूष कश्यप, अनुष्का अग्रवाल
* मौखिक उल्लेख – मानवी नेगी, अंशिका कश्यप
विकासनगर शाखा – प्रमुख उपलब्धियाँ
* सम्माननीय उल्लेख – वृंदा तोमर, सानवी कठैत, हर्ष ममगांई
* विशेष उल्लेख (नकद पुरस्कार) – तन्वी तोमर
* मौखिक उल्लेख – प्रियावर्था, जसलीन कौर
इन उपलब्धियों का श्रेय सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष आशा गुसाई एवं नेहा सिंह के मार्गदर्शन को दिया गया। जिसमें अदिति आले, पल्लवी बहुगुणा, सीमा मलिक अध्यापिकाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।
निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा –
“आज के युवा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। ऐसे मंचों पर भाग लेकर उन्होंने न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास किया बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।”
इस अवसर पर विद्यालय सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा, निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, विकासनगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त शिक्षकगणों ने विजयी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


