

पछवा दून समाचार पत्र का 18वां भव्य समारोह चौधरी जवाहर फार्म हाउस सेलाकुई देहरादून में सफल कार्यक्रम हुआ जिसमें करुणेश जी महाराज मथुरा वृंदावन विशिष्ट अतिथि तथा पंडित पंकज किशोर गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मंच पर आसीन करुणेश जी महाराज ऋषभ मिश्रा जी रवि अरोड़ा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्रेस परिषद / संपादक पछुवा दून विकास नवीन निक्की निपुण सागर मेरठ जीतेश्वरी देवी निरंजन चौहान तथा अन्य सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक सहदेव पुंडीर विधायक सविता कपूर के प्रतिनिधि पहुंचे जिनको प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर जितेंद्र जी ने किया साथ ही अखबार का विमोचन मंच पर उपस्थित लोगों ने बड़ी ही गर्म जोशी से किया प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा मंत्र उच्चारण कर किया गया इस दौरान करुणेश जी महाराज ऋषभ मिश्रा रवि अरोड़ा हरिओम जी एसपी सिंह दीपक अरोरा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे
पछवादून विकास समाचार पत्र दिन प्रतिदिन अपनी ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है क्योंकि अखबार खबरें छुपाता नहीं छापता है इसमें सबसे बड़ा योगदान अखबार के संपादक रवि अरोड़ा जी को जाता है जिनकी लग्न कड़ी मेहनत लगातार प्रयत्नशील रहना निडरता से काम करना तथा सबका साथ लेकर आगे बढ़ना और यही कारण है कि प्रदेश में यह अखबार अपनी खबरों की छाप छोड़ रहा है
कई राज्यों से आए पत्रकारों 74 मेधावी छात्र-छात्राएं जो अलग-अलग स्कूलों से थे पुलिस अधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को करुणेश जी महाराज ऋषभ मिश्रा संपादक पछवादून विकास रवि अरोड़ा जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया समारोह में दर्शकों के लिए मनोरंजन का प्रोग्राम रखा था जिसे प्रोग्राम के बीच-बीच में संस्कृति कीर्तन मंडली द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया और प्रोग्राम में चार चांद लगाने का काम किया जिसने लोगों का मन मोह लिया प्रोग्राम के अंत में दर्शकों के लिए जलपान तथा स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी
संबोधन में बोलते हुए करुणेश महाराज ने मंत्र उच्चारण किया तथा अखबार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पछवादून विकास अखबार अपनी सफलता की ओर तेजी से बढ़ रहा है कहा कि भारतीय प्रेस परिषद छोटा परिवार नहीं है अपितु यह देश के कई राज्यों में फैल रहा है पत्रकार की परंपरा ऋषि नारद के जमाने से प्रारंभ हुई थी अंत में दर्शकों को आध्यात्मिक ज्ञान से रूबरू कराया ऋषभ आजाद ने बताया कि पछवादून विकास समाचार पत्र को लोग बड़ी लगनता से पढ़ते हैं क्योंकि इस अखबार में हर छोटी बड़ी तथा समाज से जुड़ी खबर आती है नरेंद्र रावत ने अपने संबोधन में बताया कि पछवादून विकास क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है अंत में निरंजन चौहान संतोष शर्मा जसवीर गोला नूपुर सागर तथा अन्य कई पत्रकारों ने अपने विचार रखें
रामप्रताप मिश्र संतोष शर्मा सविंद्र चौहान आर्यन मिश्रा नरेंद्र रावत विजय देश लहरे विनोद जैन विनोद सैनी दिलीप गुप्ता जितेश उनियाल उस्मान राव संतोष गुप्ता वीर सिंह संदीप कौशिक दिनेश कुमार डॉक्टर प्रीति सिंह आदि अन्य कई पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे





















































