
ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल पौडवाला, राजावाला में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष श्री हरप्रसाद पांडेय जी, उपाध्यक्ष श्री विनोद पांडेय जी, डॉ. रेशमी सिंह मैम तथा सर्वजीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सोफिया ग्राम प्रधान श्री केलाखेड़ी तथा श्री हरविंदर सिंह जी ने उपस्थित होकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, गीत आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश भट्ट जी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। साथ ही उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विजयी होने पर ट्रॉफी भेंट की गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्निवल में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, मनोरंजन तथा खेल गतिविधियां शामिल थीं। कार्निवल में लकी ड्रॉ प्रणाली के अंतर्गत तीन पुरस्कार देकर अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्निवल आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सुनहरे एवं उज्ज्वल भविष्य तथा विद्यालय की प्रगति का माध्यम बना। प्रधानाचार्य श्री प्रवेश भट्ट जी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद किया।


