
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में नाबालिग बेटी काे पिता के सामने ही तीन युवकों ने अगवा कर लिया. पिता ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया लेकिन आरोपी उसकी बेटी को लेकर फरार हो गए. पिता ने इस मामले में सुहेल, साकिब और सलमान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है.





