
धनोल्टी तहसील का नाजिर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगी थी रकम
विजिलेंस ने नाजिर को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी ने पीड़ित से दाखिल खारिज कराने के नाम पर रकम की डिमांड की थी।
टिहरी गढ़वाल की धनोल्टी तहसील के नाजिर विरेंद्र सिंह कैंतुरा को विजिलेंस ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन के दाखिल खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने उसके घर और दफ्तर में भी तलाशी की। उसकी चल और अचल संपत्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को बुधवार को विशेष न्यायालय विजिलेंस में पेश किया जाएगा।




