


शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय का नाम रौशन
दिनांक 1 अगस्त से 4 अगस्त तक दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 18 ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता के चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी सेलाकुई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किये। प्रतियोगिता में विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से राजवंश चौधरी, भूपेंद्र सिंह द्वारा रजत व स्वर्ण पदक जीता अनुभव ने स्वर्ण व रजत पदक अक्षत बहुगुणा ने स्वर्ण पदक, दिवस डबराल द्वारा रजत पदक, अक्षत थापा द्वारा रजत पदक हासिल किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को जीत की बधाईयां दी, तथा भविष्य में इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।




