
शिवालिक कॉलेज में हैकाथान का दूसरा दिन रात्रि 8 बजे से शुरू होकर अगली सुबह 5 बजे तक चला
तीसरा और फाइनल राउंड 9 तारीख को सुबह से शाम 6 बजे तक चला इसमें 105 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हैक्काथान में निर्णायक की भूमिका में सी एस आई आर सी बी आर आई रुड़की के मुख्य वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, पी आई ई टी हरियाणा के सहयोगी प्रोफेसर, डॉ० अनु बजाज थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, श्री नितिन कुमार निदेशक वाइट कोड टेक मोहाली ने जजों की निभाई। इसका उद्देश्य छात्रों को नवाचार क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ० सायंतन मुखोपाध्याय, डीन एडमिन प्रोफेसर डॉ० आर के महलावर, रजिस्ट्रार श्री राकेश भंडारी के अलावा विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।
आगामी दो दिवसीय कार्यक्रम शिवाटेक के तहत टैक्निकल फेस्ट और साइंस चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। और विजेताओं को 11 अक्टूबर को पुरस्कार राशि लगभग 1.5 लाख और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कृपया फोटो के साथ प्रिंट करने का कष्ट करें। धन्यवाद
Error: Contact form not found.

