
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से हत्या का हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर से वारकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
यह घटना जिले के गलसी 2 ब्लॉक के भुंड़ी ग्राम पंचायत के कालीमोहनपुर गांव में हुई. यहां एक आईसीडीएस कार्यकर्ता ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर से मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मृतक की पहचान 62 साल के संतोष कुमार मजूमदार उर्फ सुनील के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में पत्नी ने अपने पति के सिर पर गैस सिलेंडर मार दिया और उनकी मौत पर ही मौत हो गई.







