
पछवादून विकास, सेलाकुई:
चुनावी माहौल के बीच पछवादून विकास के विशेष संवाददाता से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे ज़रूरी मुद्दे आज भी उपेक्षित हैं। जिलास्तर की तमाम योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं, ज़मीन पर इनका असर दिखाई नहीं देता।”
नीरज कुमार ने बताया कि वह अब सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे और लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा, “मैं वादा नहीं, भरोसा मांग रहा हूं। अगर जनता मुझे मौका देती है, तो मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की असली ज़रूरतों को राजनीतिक मंच से उठाया जाए, और उन्हें धरातल पर लाने के लिए जनप्रतिनिधि ज़िम्मेदारी निभाएं।




