
दिनांक 03.01.2026 को वादी अमित सिंह पुत्र स्व0 दीपचन्द सिंह, डाण्डी, रानीपोखरी, देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मुकदमा अपराध संख्या 02/2026, धारा 299 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। वादी द्वारा तहरीर में अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से मृत व्यक्तियों के ऊपर प्रयुक्त रजाई-गद्दों को एकत्र कर, उनकी कपास को नई कपास में मिलाकर आम जनता को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है और क्षेत्र में रोष व्याप्त है। थाना रानीपोखरी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मंसूरी क्लाथ हाउस, रानीपोखरी चौक पर दबिश दी और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण****
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि संजय पुराने रजाई-गद्दे एकत्र कर सलमान व हामिद अली को बेचता था।अभियुक्तों द्वारा कपास को नई कपास में मिलाकर महंगे दामों पर आम जनता को बेचा जाता था। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*********
(1)सलमान पुत्र हामिद अली – निवासी थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा (उ0प्र0), हाल – रानीपोखरी चौक, देहरादून, उम्र 24 वर्ष
(2)हामिद अली पुत्र निसार अहमद – निवासी थाना मंडी धनौरा, जिला अमरोहा (उ0प्र0), हाल – रानीपोखरी चौक, देहरादून, उम्र 55 वर्ष
(3)संजय पुत्र छुन्ना लाल – निवासी नटराज पुल के नीचे, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम****”
(1)उ0नि0 हरीश सती – विवेचक
(2)का0 8 रवि कुमार
(3)का0 1101 वासुदेवगिरी

