
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक आधारों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें राष्ट्रवाद, पार्टी के उद्देश्य, लक्ष्य एवं अंत्योदय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद ऐरी, मंडल महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह एवं श्री कमान सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र नेगी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगोत्री दताल सहित जौलजीबी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री गजेंद्र सिंह कुंवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद जी द्वारा संपन्न कराया गया।
ॐ नमो नारायण

