
हर वर्ष आता है उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मगर इस बार की गर्मी को देखते हुए लोग शायद सबक ले रहे हैं यही कारण है कि आज भी वृक्षारोपण कार्यक्रम अलग-अलग संस्थाओं द्वारा निरंतर जारी है इसी क्रम में कर्नल पब्लिक स्कूल भानियावाला मैं भी स्कूली छात्रों के साथ-साथ टीचरों पूर्व सैनिकों ने भी वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर भाग लेकर संरक्षण की भी शपथ ली इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए आज कर्नल पब्लिक स्कूल भनियावाला में पूर्वसैनिकों एवम स्कूल के छात्रों द्वारा सामूहिक पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, कमांडर एस एस माथरू, बी पी शर्मा , लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा, विक्रम सिंह, राजेंद्र रावत , मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और कई पूर्वसैनिक एवम स्कूल अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।






