{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

देहरादून। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने रविवार को रैली निकालते हुए घंटाघर पर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर के कई हिस्सों में आवाजाही प्रभावित रही। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। रविवार को बार एसोसिएशन देहरादून के सैकड़ों अधिवक्ता प्रिंस चौक से दो कतारों में रैली के रूप में निकले। रैली गांधी रोड, तहसील परिसर और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम किया। कुछ देर बाद सभी वकील हरिद्वार रोड स्थित अदालत के सामने धरनास्थल पर वापस लौट आए, जहां विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

