
आज सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर तथा विकास नगर में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर आजादी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
आज के आयोजन के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमित कुंतल (सेकेंड इन कमांड 21वीं बटालियन,राजपुताना राइफल्स) का स्वागत एन सी सी कैडेट्स द्वारा बड़ी ही धूमधाम से किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमित कुंतल, विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, स्कूल सेक्रेटरी श्री रवि कांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा , विद्यालय निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ।
तत्पश्चात गया जो कि अत्यंत रमणीय था।तत्पश्चात मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर प्रकृति चौहान ने हिंदी तथा वंशिका सैनी ने अंग्रेजी विषय में स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सानवी कठैत तथा आर्यन डिमरी ने देश भक्ति कविता प्रस्तुत की। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने मन भावक नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नर्सरी से यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्तों की वेशभूषा में अत्यंत मनोरम झांकी सजाई गई जिसे वहां उपस्थित सभी ने अत्यंत सराहा ।
कार्यक्रम के मध्य में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमित कुंतल ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों उनके कर्तव्यों से अवगत करवाया।
तत्पश्चात एन सी सी देशभक्ति गीतों पर ऑप्रेशन सिंदूर नामक लघु नृत्य तथा जन्माष्टमी पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में स्कूल निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ने नई जोश नई उमंग तथा अपने उत्तरदायित्व को सही से निर्वहन करने का जज्बा जगाया।
विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ने अपने अमूल्य वचनों से वहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए अपनी संस्कृति तथा मातृभूमि से जुड़े रहने का संदेश दिया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक महोदय सहित समाज सुधारक श्री रिकेश शर्मा , नव निर्वाचित जीवनगढ़ प्रधान श्रीमती रेखा शर्मा सहित समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।
साथ ही सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं उनके गर्मजोशीपूर्ण स्वागत से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा एवं रसिता सपरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने गर्वपूर्वक राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। एनसीसी कैडेट्स ने बैंड की मधुर धुन के साथ आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद छात्रों ने “सारे जहाँ से अच्छा” और “कर चले हम फिदा” समूह गीतों के माध्यम से देशभक्ति की भावनाओं को प्रखर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंग्रेज़ी भाषण जशिका द्वारा, रक्षा बंधन थीम पर नृत्य “भाई मेरे”, हिंदी भाषण श्रृष्टि प्रजापति द्वारा तथा जन्माष्टमी पर आधारित नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने देशभक्ति गीत “मैं रहूँ या न रहूँ, भारत रहना चाहिए” पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में छात्रों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी, वहीं माननीय डायरेक्टर महोदया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के समापन पर मिठाई वितरण हुआ और समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थीगण ने मिलकर राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।









