
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह में दिनांक 09.09.2023 की रात्रि से लगातार हो रही वर्षा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 10.09.2023 को अपरान्हन 01:30 बजे जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 11.09.2023 को जनपद उधम सिंह नगर में कही कही गर्जन के साथ भारी वर्षा के साथ आकाशीय विजली चमकने तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतवानी के दृष्टिगत दिनांक 11.09.2023 दिन सोमवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त ऑगवाडी केन्द्रों में 01 दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

