
खानपुर गाली गलौज व फायरिंग एपिसोड के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जेल में करवटें बदलने के साथ कसरत में जुटे हैं। और जेल के बाहर भी एक दूसरे का इलाज करने.. देख लेने,सरकार को खुलेआम ललकारने वाले नये-पुराने वीडियो भी धड़ाधड़ वॉयरल हो रहे हैं। इसके अलावा पूर्व में वॉयरल अश्लील वीडियो को भी नये सिरे से वॉयरल किया गया है।
दूसरी ओर, बुधवार को सैकड़ों चैंपियन समर्थकों ने लंढौरा के रंगमहल में इकठ्ठे होकर जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। और उमेश कुमार को माफी मांगने को कहा।






