
देहरादून में अवैध खनन रोकना लगता है कि मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता जा रहा है कारोबारी के हौसले बुलंद है इन्हें ना तो किसी विधायक खान अधिकारी पुलिस वन विभाग का कोई खोफ है अधिकारियों को चुनौती देते हुए अपने काम को निरंतर अंजाम देते हैं अवैध खनन कारोबारी शुक्रवार को उमेदपुरा की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया उमेदपुरा के शुभम एक इंटरव्यू के लिए घर से भगवान का नाम लेकर निकले थे मगर उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर होगा अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर ने शुभम को रोन्दते हुए उसकी जान ले ली मौके पर पहुंची भीड़ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग ने बताया कि शुभम अपने घर का इकलौता बेटा था पुलिस को फोन किया अभी तक पुलिस नहीं पहुंची इस दुर्घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा खुशबू ने बताया कि इस गांव में लगभग हर वर्ष ऐसे हदसें होते रहते हैं लेकिन कोई इसकी खैर खबर लेने वाला कोई नहीं हालांकि पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने बताया कि ट्रॉली में लद्दा खनन करवाना चालक के पास था शुभम के चाचा अनिल ने पुलिस को बताया कि शुभम एक साक्षात्कार देने के लिए देहरादून जा रहा था उमेदपुरा अंबीवाला के रास्ते में काली पुलिया के पास लगभग 11:30 बजे पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने दूसरे ट्रैक्टर चालक को ओवरटेक करने के दौरान लापरवाही से स्कूटी स्वर शुभम को सामने से टक्कर मार दी जिससे वह स्कूटी समेत नीचे नीचे गिर गया चालक ने भागने के प्रयास में ट्रैक्टर को रोका नहीं और उनके भतीजे के ऊपर जानबूझकर मरने के इरादे से ट्रैक्टर ट्राली पीछे करके ऊपर चढ़ा दी उसको कुचलकर फरार हो गया इस तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 281 के तहत हत्या लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है इस हादसे में घटनास्थल पर पहुंचे विधायक प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को घंटों घेर रखा और अवैध खनन कारोबारी पर मनमानी के गंभीर आरोप लगाए

