
1-थाना रानीपोखरी पर वादी श्री जितेन्द्र बडोनी पुत्र वीरेन्द्र प्रकाश निवासी थानों रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 04/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
–गिरफ्तारी का विवरण–
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण प्रथम व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश के निर्देशानुसार वांछित/नामजद अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त भगवत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम रामपुर पो0ऑ0 तुरई थाना थराली जनपद चमोली (उम्र 46 वर्ष) को मुखबिर खास की सूचना पर नागाघेर से एयरपोर्ट तिराहे की ओर भुईयां मन्दिर के पास से चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
**पूछताछ का विवरण**
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.01.2026 को उसने मोटर साइकिल संख्या UK07X-7952 पल्सर (रंग काला) को थानो चौक के पास दुकान के सामने से चोरी किया था तथा पकड़े जाने से बचने हेतु उसे झाड़ियों में छिपाने ले जा रहा था । बरामद मोटरसाइकिल का मिलान मुकदमे से किया गया जो सही पाया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
**नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त**
1- भगवत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम रामपुर पो0आ0 तुरई थाना थराली जनपद चमोली (उम्र 46 वर्ष)
बरामदगी का विवरणः-
1- मोटर साइकिल संख्या UK07X-7952 पल्सर (रंग काला)
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
**पुलिस टीम**
1- विकेन्द्र चौधरी थानाध्यक्ष रानीपोखरी
2- उ0नि0 हरीश सती
3- का0 सतेन्द्र कुमार
4- का0 विजय राणा

