
थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) एवं साक्ष्य मिटाने से संबंधित अभियोग में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।
***************
घटना का विवरण*********
वादी श्रीमती दीपा देवी निवासी रानीपोखरी, देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी में एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्र की आत्महत्या के लिए ज्योति निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो गया।वादी की तहरीर पर मु.अ.सं. 85/25 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान साक्ष्य मिटाने से संबंधित धारा 238 BNS की वृद्धि की गई।
**-**अभियुक्ता की गिरफ्तारी**-**
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक (प्रथम) ऋषिकेश,
तथा क्षेत्राधिकारी महोदय ऋषिकेश के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में
थाना अध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा ठोस तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 18.10.2025 को समय 14:30 बजे वांछित महिला अभियुक्ता ज्योति पुत्री स्व. आदर्श निवासी गली नं० 02, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। *****************
पूछताछ एवं खुलासा
*****************
पूछताछ में अभियुक्ता ज्योति ने स्वीकार किया कि मृतक उसके संपर्क में था तथा आपसी विवाद के चलते दोनों के बीच तनाव रहता था। अभियुक्ता द्वारा मृतक को बार-बार भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विवेचना के दौरान मृतक के मोबाइल फोन से दिनांक 28.09.2025 की सुबह 08:50 बजे भेजा गया एक सुसाइड नोट (2 पेज) बरामद हुआ, जिसे मृतक ने अपने परिचित चंद्रकला को भेजा था।साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सिद्ध हुआ कि अभियुक्ता ज्योति द्वारा मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया गया तथा बाद में साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। अभियुक्ता को आज मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
****************
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण*******
1️⃣ नाम – ज्योति
पुत्री – स्व. आदर्श निवासी – गली नं० 02, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून
***पुलिस टीम का विवरण***
1️⃣ थाना अध्यक्ष (टीम लीडर) – विकेन्द्र चौधरी
2️⃣ उप निरीक्षक – विक्रम सिंह नेगी
3️⃣ महिला उप निरीक्षक – सीमा राघव
4️⃣ हेड कांस्टेबल – 229 धीरेंद्र कुमार यादव
5️⃣ महिला हेड कांस्टेबल – तारावती
6️⃣ कांस्टेबल – 8 रवि कुमार

