
हल्द्वानी – राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा जारी नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स (एनएआरआइ) 2025 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून देश के छह सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल है, कुमाऊं के मुख्य द्वार हल्द्वानी भी अब महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित होने पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है, दरअसल शनिवार को घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा से मनचला छेड़छाड़ करता रहा। पिता ने युवक के घर जाकर घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथी के साथ स्कूटी से सरेआम छात्रा का अपहरण कर ले गया। बाद में उसने छात्रा को नैनीताल रोड पर छोड़ा। मामले में पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़, अपहरण व जान से मारने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




