
हल्द्वानी। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने के मामले में फरार नोएडा की महिला पत्रकार पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दो पत्रकार समेत तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
18 मई को कालाढूंगी रोड स्थित सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता कार्यालय के प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठारी के कक्ष में महिला समेत चार लोगों ने फर्जी विजिलेंस कर्मी बनकर छापा मारा था। प्रधान सहायक को उनकी वीडियो दिखाई, फिर गिरफ्तारी कर डर दिखाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये हड़प लिए थे।

