
सेपियंस विद्यालय विकास नगर में दिनांक 28 अप्रैल को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सप्ताह के उपलक्ष में नेत्र एवं दंतचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ ग्राफिक एरा हॉस्पिटल सेलाकुई के नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर हरीदेयश सिंह , दंत चिकित्सक डॉक्टर शैलेश जैन, फिजिशियन डॉक्टर जय चौधरी के नेतृत्व में कक्षा पाँच से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों की दंत एवं नेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान दंत जांच तथा विचार विमर्श के माध्यम से किया गया।
डॉक्टरों ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान बड़ी ही सहजता के साथ किया तथा खाने-पीने की आदतों में सुधार तथा नियमित एवं संयमित जीवनशैली को ही आधार बताया ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी डॉक्टरों का महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा सहित अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे ।

