
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, जिसमें कक्षा 7,8 के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों ने नृत्य और नाट्य के माध्यम से माँ और बेटी के भावनात्मक संबंध को अत्यंत सुंदर और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया। उनकी अभिव्यक्ति, भाव-भंगिमा और तालमेल ने दर्शकों को भावुक कर दिया और सभी को इस विशेष रिश्ते की गहराई का अनुभव कराया।
यह प्रस्तुति न केवल मनोरंजक थी, बल्कि एक सशक्त संदेश भी दे गई कि माँ और बेटी का रिश्ता प्रेम, समझ और त्याग से परिपूर्ण होता है।यह प्रस्तुति नृत्य शिक्षिका सोनाली के कुशल मार्गदर्शन में तैयार की गई थी।

