



जसपुर। एकादशी के पावन अवसर पर जसपुर नगर में विभिन्न
सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ राहगीरों की सेवा करते हुए कहीं मीठा एवं ठंडा पानी पिलाया, तो कहीं फल और लस्सी का वितरण किया।
जसपुर मेन मार्केट के व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडी लस्सी वितरित कर एकादशी का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर लगाए गए सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा मीठे शरबत, लस्सी और फल वितरण करने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने भी इस पुण्य कार्य में कई स्थानों पर अपनी सहभागिता निभाई और लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। वहीं जसपुर के प्रसिद्ध ज्वेलर्स प्रतिष्ठान की स्वामिनी ने फल वितरण को एक शुभ एवं सराहनीय कार्य बताते हुए इसमें सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर राजा जय जय राम, अंकुर बंसल, संजीव अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, सतीश अरोड़ा, अरोरा फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राम अरोड़ा, अनुज अग्रवाल, सतीश ग्रोवर, त्रिलोक अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, महेंद्र सिंह, नासिर अहमद तथा तेजेंद्र उर्फ विक्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एकादशी के अवसर पर आयोजित इन सेवा कार्यों ने नगर में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और मानव सेवा का सुंदर संदेश दिया।

