



देहरादून। पूर्व हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश टंडन का 80वां जन्मोत्सव उनके देहरादून स्थित निज निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब न्यायमूर्ति राजेश टंडन की टीम ने उन्हें एक विशेष सरप्राइज वीडियो भेंट किया। इस वीडियो में उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन की दुर्लभ एवं यादगार तस्वीरों को संजोकर उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया गया। वीडियो देखकर न्यायमूर्ति टंडन भावुक हो गए और उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार छाबड़ा, राकेश मिश्रा, रवि अरोड़ा, सुनील गुप्ता, बी. आर. उपाध्याय, प्रशांत पंड्या, दीपक अग्रवाल, दलीप मल्होत्रा, दीपक अरोड़ा, सचिन जैन, अदिति शर्मा, रघु वशिष्ठ, प्राची मेहरा, विवेक, राज सहगल, सुनील शर्मा, शांति मल, कमल ज्वेलर्स, राजेश पंड्या, मीर पाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, परवीन एवं युकेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट एवं विभिन्न हाईकोर्टों से आए अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और न्यायमूर्ति राजेश टंडन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके न्यायिक योगदान की सराहना की।
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं उनके लिए अमूल्य हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपनी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके जीवन की यादों को संजोकर तैयार किया गया यह सरप्राइज वीडियो उनके लिए अनमोल उपहार है और वह इसे सदैव स्मरण रखेंगे।
समारोह का समापन आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने न्यायमूर्ति राजेश टंडन को उनके 80वें जन्मदिवस पर पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

