


विकासनगर । नगर क्षेत्र में आयोजित एक शिष्टाचार कार्यक्रम के दौरान सतीश पराशर ने अपने साथियों के साथ अधिशासी अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए नगर के समग्र विकास एवं बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। अधिशासी अधिकारी ने भी सभी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए जनसहभागिता से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर परमीत चौधरी (सफाई निरीक्षक), पवन कुमार, नवनीत गुप्ता, सुनील, दीपा, बाला देवी, सुभाष, गौतम, बंटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने नगरहित एवं जनसेवा के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


