


काशीपुर। ग्राम टीला में ग्राम पंचायत निधि से निर्मित नई सड़कों का लोकार्पण पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रवि सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास कार्यों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की यह गति निरंतर बनी रहे और गांव नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं खुशहाली की कामना भी की।
लोकार्पण समारोह में ग्राम प्रधान ऋषु देवी, उनके पति विनोद फौजी, पूर्व प्रधान कमल कश्यप, हीरा सिंह, महामंत्री सतपाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र लबली, नरपत सिंह, त्रिलोक सिंह, घनश्याम, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, शिवम कश्यप, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

