





काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनिर्वाचित काशीपुर जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा ने काशीपुर के मेयर श्री दीपक बाली से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संगठनात्मक कार्यों, समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान मेयर श्री दीपक बाली ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा को अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज के उत्थान और सामाजिक एकता के लिए महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मेयर श्री दीपक बाली ने जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा एवं उनके साथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा ने मेयर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संयोजक एवं ऑडिटर राहुल बाठला, जसपुर नगर अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, जसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, उद्योगपति संजीव अरोड़ा (कैप्टन), मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज अरोड़ा, श्री दुर्गा जागरण मंडल के महंत रमेश ग्रोवर, काशीपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं कैटरर राकेश “रॉकी”, भाजपा संगठन मंत्री विपिन अरोड़ा, संजीव कालड़ा, अर्पण अरोड़ा, संजय अरोड़ा, चेतन अरोड़ा, राहुल बाठला, व्यापार मंडल महामंत्री जतिन नरूला, राकेश अरोड़ा, विजय कुमार (मोनू), हरिओम अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सामाजिक एकजुटता तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
