


हरेला पर्व पर कई प्रधानों सहित अन्य लोगों ने किया पौधारोपण16 जुलाई।* उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर ग्राम प्रधान झाझरा एवं उनके वार्ड सदस्यों की ओर से एयर फोर्स कॉलोनी जलवायु विहार में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान अर्जुन शामिल हुयें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
ग्राम प्रधान अर्जुन ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला हमें पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छोड़ने का संदेश देता है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहन पोशाक पहनकर हरेला पर्व पर जीत गए प्रधान अर्जुन कुमार ने। बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।
आयोजित कार्यक्रम के उपरांत ग्राम प्रधान वार्ड सदस्यों सहित सभी अतिथियों ने खुले आसमान के नीचे पहुंचकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और हरित उत्तराखंड के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में मीरा चौहान सुभाष धस्माना रजत आदेश कंवर सिंह मनोज मिश्रा दिलीप बिष्ट अमर सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे


