



कल दिनांक 28 सितंबर 2026 को देहरादून जिला नवीन कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जिला देहरादून से प्रदेश, मंडल एवं जिला प्रभारी पद पर नियुक्त हुए पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी द्वारा स्वागत एवं धन्यवाद किया गया।
बैठक में आगामी वर्षों में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई संगठन विस्तार एवं धर्म जागरण के लिए संगठन द्वारा रूपरेखा बनाई गई जिसमें जिला देहरादून के पछुआदून क्षेत्र को 15 नगर इकाइयों में बांटा गया है जिसके तहत एक नगर इकाई की घोषणा भी की गई ।
यशोदा देवी को नगर अध्यक्ष ईस्ट होप टाउन इकाई (1) एवं नगर के अन्य 8 पदों की भी घोषणा की गई अन्य पदों को नगर अध्यक्ष यशोदा दीदी अपने विवेक से अपने कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर करेंगे आप सभी नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं ।
बैठक में संगठन के विस्तार हेतु सभी प्रदेश के पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी एवं नगर कार्यकारणी के सदस्यों से चर्चा हुई सभी के धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बुटोला प्रदेश सचिव योगेश भट्ट प्रदेश महासचिव हमारी बहन नीलम दीदी एवं विशेश्वरी दीदी शशि रावत जिला प्रभारी आशा नेगी जिला सह प्रभारी सुनीता रमोला जिला सचिव पीयूष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर तड़ियाल कानून मंत्री त्रिवेंद्र सिंह नवनियुक्त नगर अध्यक्ष यशोदा देवी राधिका गिरि रजनी देवी बिंद्रा देवी एवं मीरा देवी उपस्थित रहे।
(राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून से जुड़ने के लिए संपर्क करें राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून के सदस्यता बिल्कुल निशुल्क है संगठन धर्म जागरण एवं सनातन समाज के लिए कार्य करता है।)
मुकेश गुप्ता
जिला अध्यक्ष
राष्ट्रीय योगी सेना
देहरादून उत्तराखंड
9045390001
