


उत्तराखण्ड: 9 अक्टूबर को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में संपन्न होगी । जिसमें व्यापार मंडल की प्रदेश की 340 इकाइयां भाग लेंगी । जिसमें व्यापारियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का निवारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष जी से एवं पदाधिकारियों से वार्तालाप होगा । व्यापार मंडल की प्रदेश की सभी इकाइयों में से जसपुर व्यापार मंडल इकाई को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जसपुर इकाई को सम्मानित करेंगे । ऐसा संदेश लेकर प्रदेश के महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा जसपुर इकाई तक पहुंचे ।
जसपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कर जसपुर को सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में चुने जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा , जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग , प्रदेश सचिव निकेश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोकचंद अरोड़ा का आभार वयक्त किया और धन्यवाद दिया । बैठक में जसपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी, सतीश अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, नासिर अली, अंकुर बंसल, मोहम्मद अबरार अली, जसविंदर सिंह, गौरव अरोड़ा आदि उपस्थित रहे । सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि जसपुर से अधिक से अधिक व्यापारी हल्द्वानी प्रदेश स्तरीय बैठक में पहुंचेंगे । इसके लिए सभी व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि हल्द्वानी बैठक में जाने के लिए 7 अक्टूबर तक व्यापार मंडल के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर अपना नाम लिखवा दें । सभी व्यापारी 9 अक्टूबर को दुल्हन पैलेस पर इकट्ठा होकर ठीक 10:00हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे ।
