



विकासनगर। संस्कृति सेवा फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से आज नगर पालिका विकासनगर के सभागार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
संस्था की ओर से आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
