


शेरपुर। पंचायत भवन शेरपुर में NIIT Foundation के
सहयोग से निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 80 बच्चों को कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों में से 20 बच्चों को रोजगार भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर जी की धर्मपत्नी बबीता पुंडीर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य सविता तोमर, ब्लॉक प्रमुख नवीन ठाकुर, वन विभाग की पूरी टीम तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बिष्ट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीला वर्मा और प्राविधिक कार्यकर्ता कोमल वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में शेरपुर से बीडीसी साहिब खातून एवं संयोजक मोहम्मद मेहरबान भी उपस्थित रहे। NIIT Foundation की ओर से ट्रेनर कविता शर्मा, कोऑर्डिनेटर सादिक अहमद, मोबिलाइजर शंकर वर्मा और सहयोगी सतविंदर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वन विभाग की ओर से मुकेश सिंह रावत, वन क्षेत्र अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

