



जसपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर में चिकित्सकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उनके समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने निस्वार्थ सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत सहित डॉ. महताब, डॉ. विनय, डॉ. अर्पित, डॉ. संयम, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अविरल एवं डॉ. राजीव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के डॉ. सुरेश राजकुमार चौहान, अशोक खटा, रवि मणि, विशाल, अनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संसदीय बोर्ड सदस्य एवं गुरुग्राम की पूर्व सांसद श्रीमती सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा तरुण बंसल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, जनसेवा एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के हित में निरंतर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
खड़क सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी शिष्टाचार भेंट कर जसपुर विधानसभा की राजनीतिक एवं चुनावी गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही जसपुर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जसपुर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

