


जसपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सुदेश कुमार को चार जिलों—ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़—का प्रभारी नियुक्त किया है।
डॉ. सुदेश कुमार इससे पूर्व संगठन में जिला महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. सुदेश कुमार ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चिकित्सा प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा उत्तराखंड में विकास और जनसेवा के मुद्दों पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी।
डॉ. सुदेश कुमार की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

