


देहरादून। राज्य अतिथि गृह, देहरादून में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण त्रिपाठी तथा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रवि अरोड़ा, राजकुमार छाबड़ा एवं दीपक अरोड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों, मीडिया की भूमिका तथा सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने समाजहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया

