


डॉल्फिन स्नातकोत्तर जैवचिकित्सा एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, देहरादून में 10 सितंबर 2026 को ‘गुरु संवाद 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण की बेहतर पद्धतियों पर चर्चा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुलदीप गैरोला, उत्तराखंड के पूर्व अपर निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : नीति से व्यवहार तक” विषय पर अपने विचार साझा किए।
दोनों सत्र शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी रहे।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिवालिक एकेडमी की श्रीमती शम्मी चौहान एवं श्रीमती रुचि उनियाल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विशिष्ट शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।
दोनों शिक्षिकाओं को मिला यह सम्मान शिवालिक एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने दोनों शिक्षिकाओं को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।
