



जसपुर। जसपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने शहरवासियों और क्षेत्रवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
