
शिवालिक एकेडमी में श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ किया गया
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मीनू सिंह द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।कक्षा नवीं की यशस्वी ने श्रमिक दिवस के महत्व पर सुंदर कविता एवं श्रद्धा सुमन दास ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
श्री ललित द्वारा सहायक कर्मचारियों के अथक परिश्रम, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति हृदय से कृतज्ञता प्रकट की गई। साथ ही, विद्यालय की कर्मचारी श्रीमती सुशीला ने भी स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सुंदर एवं आकर्षक धन्यवाद कार्ड भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया, जो उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता और आदर का प्रतीक था।
अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि श्रमिक दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें प्रतिदिन उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरितb किया कि वे सहायक कर्मचारियों का आदर करें, विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें तथा अपने कार्य समय पर पूर्ण कर जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम का समापन सभी के मन में सम्मान, कृतज्ञता और सहयोग की भावना के साथ हुआ।

