





ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल, राजावाला में सी॰बी॰एस॰ई॰ देहरादून द्वारा “आपदा प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अंग्रेज़ी शिक्षिका श्रीमती उपासना रमोला द्वारा सी॰बी॰एस॰ई॰ द्वारा चयनित Resource Persons श्रीमती सरबजीत सिंह एवं श्रीमती श्वेता शर्मा के परिचय के साथ किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परवेश भट्ट ने दोनों प्रमुख अतिथियों का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकों तथा Resource Persons श्रीमती सरबजीत सिंह एवं श्रीमती श्वेता शर्मा द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यशाला में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
लगभग 8 घंटे तक चली इस कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के माध्यम से आपदा के समय एवं उसके पश्चात अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्रबंधन तकनीकों तथा उससे प्रभावी ढंग से निपटने की प्रक्रियाओं का विस्तृत अध्ययन कराया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परवेश भट्ट ने श्रीमती सरबजीत सिंह एवं श्रीमती श्वेता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
